Saturday, March 21, 2026

वृंदनगर वार्ड 29 में जय वर्मा द्वारा हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

“अर्जुन नगर, वृंदनगर वार्ड 29 में हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन,,

भिलाई : न्यूज़ 36 : वृंदनगर वार्ड क्रमांक 29 के अर्जुन नगर में एक स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के सचिव जय वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य उपस्थित रहे। शिविर में डी. एच. पैथोलॉजी लैब एवं धनेश्वर मेडिकोज का विशेष सहयोग रहा। इस संयुक्त प्रयास से क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप, डॉ. धनेश साहू एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उनके निस्वार्थ योगदान के लिए आयोजक मंडल ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर  जय वर्मा ने कहा कि “स्वास्थ्य जागरुकता और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से ही हम एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं। यह शिविर जनता की सेवा और सहयोग की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।”

इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं स्थानीय जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news