दुर्ग : न्यूज़ 36 : एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना पाठ्यक्रम के वर्ष 2025-26 बैच के जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफ़िकेट प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ के के जैन एवं विशेष अतिथि न्यूप्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष अनिल गुप्ता थे। अन्य अतिथियों में पत्रकार रमेश गुप्ता, डाँ कमल किशोर शर्मा एवं समाजसेवी विष्णु पाठक ने भी शिरकत की। संस्था के चेयरमेन संजय तिवारी ने विद्यार्थीओ कोबधाई दी व संस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर में डी. फार्मेसी एवं पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मुख्यमन्त्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है। पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात रोजगार भी प्रदान किया गया है।
डॉ के के जैन ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण आज के समय की मांग है। अनिल गुप्ता ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। रमेश गुप्ता, डॉ कमल किशोर शर्मा एवं विष्णु पाठक ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर जेएन पाण्डेय, अरविन्द खैरवार, विनीता आंचला, नेहा ठाकुर, फनीस साहू, लीना वर्मा व ज्योति दास व शीतल सिन्हा सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे। आभार प्रदर्शन अरविन्द खैरवार ने किया।
