Sunday, March 22, 2026

एसएसपी ने हिस्ट्रीशीट अपडेट करने कहा अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

एसएसपी ने कहा, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस उस पर नजर रखती है

दुर्ग : न्यूज़ 36 : एसएसपी विजय अग्रवाल ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले थानेदारों की मीटिंग लेकर गुंडे-बदमाशों की हिस्ट्रीशीट अपडेट करने निर्देश दिया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बैठक में बताया कि प्रत्येक थाना एवं चौकी ने करीब 800 से ज्यादा ऐसे अपराधियों की सूची तैयार है। इनके खिलाफ चोरी, लूट या मारपीट के तीन या तीन से अधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि किसी अपराधी की अगर हिस्ट्रीशीट बनती है तो इसका मतलब यह है कि जब तक वह अपराध के जरिए अपना गुजर बसर करता है तब तक उसका नाम हिस्ट्रीशीट में रहेगा। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस उस शख्स पर नजर रखती है। एसएसपी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय हो और शहर में शांति का माहौल पैदा करना है। जिससे लोग पुलिस पर भरोसा करें और पुलिस-पब्लिक का तालमेल अच्छा बना रहें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news