Sunday, March 22, 2026

गुंडा-बदमाशों पर निगरानी रखने बनाई कार्ययोजना : एसएसपी

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में लगातार मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी दुर्ग प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को गुंडा बदमाशों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एक कार्ययोजना भी तैयार की है, जिसको लेकर मंगलवार को सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई।

एसएसपी दुर्ग ने दुर्ग सबडिवीजन के सभी थाना चौकी प्रभारियों और मददगार, रीडरों को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में बुलाया। वहां उनके द्वारा बैठक लेकर विभिन्न थानों के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट के साथ थानेवार जानकारी मांगी। बैठक में निगरानी रजिस्टरों में आधार कार्ड, अकाउंट नंबर,

मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं ऑनलाइन आपराधिक रिकॉर्ड निकाल कर रजिस्टरों मे अपडेट करने हिदायत दी। वहीं सजायाबों की जानकारी दर्जकर, चाल चलन एवं गुजर बसर जांच कर रजिस्टर को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने इसके लिए पूरी एक रणनीति तैयार की है, जिसके तहत उन्होंने थाना के प्रत्येक आरक्षक, प्रधान आरक्षक और विवेचकों को नामजद जिम्मेदारी देकर बदमाशों की लगातार चेकिंग करने की जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों को लेकर प्रत्येक तीन-तीन माह में राजपत्रित अधिकारियों का टीप दर्ज करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में यदि किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news