Sunday, September 27, 2026

लोक अदालत में लंबित प्रकरणों को राजीनामा के लिए रखा जाएगा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला न्यायालय दुर्ग में 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत. को अधिक से अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग द्वारा विशेष रूप से तीन न्यायिक अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है, जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं दो व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी सम्मिलित हैं।

गठित टीम को यह दायित्व सौंपा गया है कि वे न्यायालय में लंबित अधिकाधिक बैंक एवं फायनेंस कंपनियों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निराकृत कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों, निजी बैंकों एवं फायनेंस कंपनियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं एवं बैंक प्रतिनिधियों को आगामी स्पेशल लोक अदालत के महत्व से अवगत कराय, लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से निराकृत किए जाने पहल करने का आग्रह किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news