Wednesday, July 22, 2026

साउथ बिहार एक्सप्रेस फिर से दुर्ग से आरा तक चलेगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आंशिक रूप से रद की गई आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूरे मार्ग पर फिर से बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन पूरे सावन माह अपने प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन के बीच नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे हजारों शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल -धारुआडीही रेलखंड में ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों के लिए मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। इसके चलते पहले साउथ बिहार एक्सप्रेस को दुर्ग-राउरकेला-दुर्ग के बीच अलग-अलग तिथियों में आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया था। सावन मेले के दौरान छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा बैद्यनाथ धाम जाने को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल की। इसके बाद ट्रेन को पूरे मार्ग पर बहाल करने का फैसला लिया गया। रेलवे के अनुसार 6, 13, 20 और 27 अगस्त 2026 को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल-कांद्रा-सीनी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार ‘एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news