Saturday, August 1, 2026

गिरवी रखे जेवर नहीं लौटाने वाला सोनार हुआ गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना पुलिस ने गिरवी रखे गए जेवर वापस नहीं करने और लोगों से कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जरूरतमंद लोगों को आभूषण गिरवी रखकर ब्याज पर रुपए देता था। आरोप है कि मूलधन और ब्याज की पूरी राशि चुकाने के बाद भी वह गिरवी रखे गए जेवर वापस नहीं करता था। मामले में पुलिस ने आरोपी अमित सोनी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को चार पीड़ित खुर्सीपार थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सुभाष चौक, खुर्सीपार निवासी अमित सोनी लोगों को जरूरत के समय ब्याज पर रकम उधार देता था। इसके बदले वह सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखवाता था। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने तय समय पर मूलधन के साथ ब्याज की पूरी राशि भी चुका दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उनके जेवर वापस नहीं किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं के आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news