भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में 5 माह की गर्भवती महिला से कथित रूप से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घासीदास नगर निवासी अंजली चौधरी (20 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई विशाल चौधरी और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। भाई की पत्नी अपने बच्चे को छोड़कर मायके चली गई थी।
पीड़िता के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:20 बजे वह अपने भतीजे शिवराज चौधरी के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसकी भाभी गुड्डी चौधरी अपने पिता संजय सिंह, मां देवन्तीन देवी और बहन अंजली के साथ घर पहुंची और बच्चे को साथ ले जाने लगी। जब उसने भाई से पूछकर बच्चे को ले जाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरु कर दी।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। वहीं आरोपी अंजली ने बाल पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया, जबकि गुड्डी चौधरी और देवन्तीन देवी ने हाथ, मुक्के और लात से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों को उसके 5 माह की गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद उसके शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। वहीं आरोपी अंजली ने बाल पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया, जबकि गुड्डी चौधरी और देवन्तीन देवी ने हाथ, मुक्के और लात से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों को उसके 5 माह की गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे हाथ, गर्दन, गाल और पेट में चोटें आईं।
पीड़िता की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज करते हुए आरोपी गुड्डी चौधरी, संजय सिंह, देवन्तीन देवी और अंजली के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(3) एवं 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
