Saturday, April 11, 2026

सिम्प्लेक्स के ठेकेदार ने की 65.68 लाख की ठगी

कंपनी के डीजीएम ने की शिकायत, जुर्म दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड के ठेकेदार द्वारा 65.68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। जामुल पुलिस ने बताया कि कंपनी में ठेकेदार एमआईजी बी/7 वार्ड 11 शांति नगर भिलाई निवासी मो. अकरम खान मजदूरों के निधि, कर्मचारी राज्य बीमा और वस्तु एवं सेवा कर की राशि का भुगतान नहीं किया। जबकि कंपनी ने उसे नियमित रूप से भुगतान किया था। सिम्प्लेक्स कास्टिंग लिमिटेड ने 2023 को मो. अकरम खान के साथ फाउंड्री विभाग में लेबर सप्लाई का अनुबंध किया था। ठेकेदार को प्रति माह कंपनी से मिले पैसों से मजदूरों की सैलरी, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा आदि का भुगतान करना था। खुलासा तब हुआ जब अक्टूबर माह में जीएसटी विभाग ने कंपनी को सूचित किया कि ठेकेदार ने कई महीनों से जीएसटी का भुगतान नहीं किया है। सूचना के बाद, कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच में पाया कि ठेकेदार ने न केवल जीएसटी, बल्कि मजदूरों के भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा की राशि भी सरकारी खातों में जमा नहीं की थी। वित्तीय अनियमितता का सीधा असर मजदूरों पर पड़ा है। उनके खातों में भविष्य निधि की राशि जमा न होने के कारण भविष्य निधि प्रभावित हुई है। घटना की शिकायत कंपनी के डीजीएम मनीष कुमार सिंह ने पुलिस से किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news