Friday, October 30, 2026

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी डॉ. स्मिता सेलट कुलपति नियुक्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटरी में राज्यपाल के द्वारा कुलपति की नियुक्ति कर दी गयी है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर एप्लीकेशन की प्रोफेसर डॉ. स्मिता सेलट की कुलपति पद पर नियुक्ति का आदेश लोकभवन से जारी हुआ। डॉ० सेलट ने 1994 से व्याख्याता के रूप में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जबलपुर से सेवा प्रारंभ की। स्थानीय श्री शंकराचार्य कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नालाजी में 2000 से व्याख्याता के रुप में पदस्थ हुई और लगातार प्राध्यापक पद पर कार्यरत रही हैं।

डॉ. सेलट ने अपने 32 वर्ष के सेवाकाल में उच्चस्तरीय शोध कार्य, शोध निर्देशन के साथ कई प्रोजेक्ट में कार्य किया है।श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में वे कुलसचिव का दायित्व भी निर्वहन कर रही हैं।विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय डा. सेलट के कुलपति नियुक्त होने पर कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा, श्री गंगाजली एजुकेशन समिति की अध्यक्ष डा. जया मिश्रा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों ने बधाई दी है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news