Wednesday, September 30, 2026

डोंगरगढ़ में सड़क हादसा, बाइक और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक फरार

राजनांदगांव : न्यूज़ 36 : जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। घटना मुंदगांव के पास करीब सुबह 10 बजे उस समय हुई जब मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवारों की पिकअप वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई।मृत युवकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों अपने साथियों के साथ दर्शन कर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित की जा रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हादसे से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों के पालन व सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news