भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 112 प्रकरणों में जब्त 5,480.082 बल्क लीटर शराब का मंगलवार को वैज्ञानिक तरीके से नष्टीकरण किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद थाना जामुल परिसर में कलेक्टर अभिजीत सिंह की गठित नष्टीकरण समिति की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब को नष्ट किया गया।
