Thursday, July 23, 2026

पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 को

भिलाई : न्यूज़ 36 : साहित्य सृजन परिषद् के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी रविवार 26 जुलाई को इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2:30 बजे से आयोजित की गई है। परिषद के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ने बताया कि गोष्ठी में मुख्य अतिथि स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ हंसा शुक्ला होंगी। अध्यक्षता प्रख्यात संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक काशीनाथ वर्मा, प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और समाजसेवी घनश्याम कुमार देवांगन होंगे। स्वागत उद्बोधन परिषद के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’और आभार व्यक्त परिषद के उपाध्यक्ष टीआर कोसरिया ‘अलकरहा’ देंगे। संचालन कवयित्री शुचि ‘भवि’करेंगी। ‘साहित्य सृजन परिषद्’के महासचिव ओमवीर करण, संरक्षक-राजकुमार भल्ला ‘आर्य’,उपाध्यक्षा द्वय-नीता कम्बोज ‘शीरी’और नीलम जायसवाल, कोषाध्यक्ष- माला सिंह, सचिव- टीएन कुशवाहा ‘अंजन’और मीडिया प्रभारी डॉ नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ने इस काव्य गोष्ठी में भिलाई-दुर्ग के समस्त रचना कारों, काव्य प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news