Tuesday, June 30, 2026

सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण

दुर्ग आईजी व एसएसपी ने रोपे पौधे

पर्यावरण एवं स्वच्छता का दिया संदेश

मेरे रेंज में एसपी , टीआई, जवान कर रहे है कड़ी मेहनत- शांडिल्य

भिलाई : न्यूज़ 36 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। जिससे उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्रदान की गई।जन्म जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में ये आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल भी इस कार्यकम में मौजूद थे, इन दोनों अधिकारियों के अलावा जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पौध रोपण कर पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

सेक्टर 6 पुलिस लाइन में 200 से अधिक पौध रोपण किया गया

मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि पुलिस लाइन में आज मेरे द्वारा एवं अफसरों एवं जवानों की मौजूदगी में 200 से अधिक पौधे यहां रोपे गए।सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में पूरे देश में ये कार्यक्रम आयोजित किया गए उसी के तहत हमने यहां पौध रोपण किया है ।पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो सभी ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई है।
एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए आईजी श्री शांडिल्य ने कहा कि क्राइम डेटा बढ़ रहा है ऐसा नहीं कि मेरे रेंज सभी एसपी, टीआई, जवान अच्छी मेहनत कर रहे है।
जहां सुधार की जरूरत है हम वहां मॉनिटरिंग कर रहे है।

इस दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर 6 पुलिस लाइन में करंज और बरगद का पौध रोपण हमने किया है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमने ली है इसके लिए बाकायदा सुरक्षा कवच एवं उनकी समय में देख रेख हो इसकी जिम्मेदारी ली है।
वर्षा रितु में इन पौधों को लगाया गया है ताकि ये बड़े हो और लोगों को छाया दे सके और पर्यावरण भी संतुलित रहे जल्द ही हम सुपेला, छावनी,एवं जामुल थाने में भी वृहद वृक्षा रोपण करने जा रहे है। 30 जून को नया पुलिस लाइन में भी पौध रोपण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें कटहल ,जामुन, आम,इत्यादि फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे ।

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित अफसरों में एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण मनी चंद्रा, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी , सीएसपी प्रशांत पैकरा,क्राइम डीएसपी श्री सिदार ,डीएसपी चित्रा वर्मा, टीआई जितेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पुलिस अफसर एवं जवान मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news