Tuesday, April 21, 2026

भिलाई की साक्षी ने यूनेस्को यूथ फोरम में देश का प्रतिनिधित्व किया

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई की साक्षी पांडेय ने यूनेस्को में हुई यूनाइटेड नेशन्स इकोनॉमी एंड सोशल काउंसिल यूथ फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम के लिए भारत के चयनित पांच प्रतिभागियों में से वे एक थीं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने वहां सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और युवा सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इसमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) से जुड़े विषय प्रमुख रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के नीति-निर्माताओं, राजनयिकों और युवा प्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने वैश्विक नीतियों के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

साक्षी के पिता डॉ. श्रवण पांडेय बीआईटी में प्रोफेसर हैं। उनकी मां डॉ. रचन पांडेय प्राचार्य हैं। वह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसपी दीक्षित की पोती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों और परिजनों ने सराहना करते हुए इसे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कहा कि साक्षी की यह उपलब्धि उसके व्यक्तिगत सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news