साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्फी में 9 अक्टूबर 2025 को विश्व दृष्टि दिवस का शिविर रखा गया था । इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा से वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी विनोद कुमार बघेल, ख़म्हरिया से विनोद कुमार साहू नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी तथा देवकर से वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी एन.सी. देशमुख के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।
नेत्र सुरक्षा के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिस बच्चे को चश्मा लग रहा है, उसे नियमित रूप से चश्मा लगाने की सलाह दी गई । इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिल्फी के प्रधान पाठक रोहित कुमार सोनवानी ,हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य एस के मार्कण्डेय,शिक्षक हिरदेराम,नरेंद्र साहू श्रीमती हेमलता कोमा ,लिलार सिंह ध्रुव, ए. के .देवांगन, सी एल वर्मा, एम भगत एवं संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार बघेल उपस्थित रहे।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्फी में विश्व दृष्टि दिवस का शिविर रखा गया
आप की राय
[yop_poll id="1"]
