Thursday, July 16, 2026

भेलवा तालाब गार्डन में स्कूली छात्रों से लूट, तीन युवकों पर मामला दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब गार्डन में स्कूली छात्रों को चाकू दिखाकर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ लूट, धमकी और गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया सुश्री शशीरेखा, निवासी आर्य नगर, कोहका, सुपेला तथा जिला न्यायालय दुर्ग में अधिवक्ता हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे एम. लक्ष्मण रेड्डी ने बताया कि वह 15 जुलाई 2026 को स्कूल गया था। देर हो जाने के कारण वह अपने दोस्तों निशांत साहू और दिलेश वारिक के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में तबीयत खराब होने पर तीनों ने नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब गार्डन में कुछ देर आराम करने के लिए रुक गए।

इसी दौरान दोपहर करीब 12:45 बजे तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपनी पहचान मोनू सोनी, शिवा नाग और समीर कुरैशी के रूप में बताते हुए स्वयं को इलाके का “दादा” कहा और चाकू दिखाकर छात्रों से रुपए और मोबाइल देने की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और निशांत साहू की जेब से 450 रुपये तथा दिलेश वारिक का पोको C75 5G मोबाइल जबरन छीनकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थिया ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 997/2026 दर्ज करते हुए आरोपी मोनू सोनी, शिवा नाग और समीर कुरैशी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 304, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news