Tuesday, May 21, 2024

बेमेतरा में सड़क हादसा: दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, CM साय ने जताया शोक

बेमेतरा :न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 4 घायलों को गंभीरावस्था में रायपुर रेफर किया गया है। ज्यादातर घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिरैया गांव के पास हुआ है। खड़ी ट्रक से बोलेरो पिकअप टकरा गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के पथर्रा से तिरैया गांव छट्ठी (जन्मोत्सव) के कार्यक्रम में शामिल होने ग्रामीण गए थे। देर रात 11:30 बजे तिरैया से वापस गांव लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-30 कठिया के पास सड़क किनारे खड़े डस्ट लोडेड माजदा वाहन (ट्रक) से पिकअप टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी। एक घायल की रायपुर के अस्पताल में मौत होने की खबर है।

कलेक्टर-एसपी भी पहुंचे जिला अस्पताल
राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल और सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने भी देर रात अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन और 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’

घायलों के नाम
(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) उनकुमारी महिला 55 वर्ष
(23 )उनकुवार महिला 50 वर्ष

जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम
(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष
(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष
(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम
(4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष
(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष
(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष
(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष
(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news