Saturday, August 1, 2026

शेयर ट्रेडिंग में दुर्गापुर सेल से सेवानिवृत्त जीएम से 49 लाख की ठगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई रेंज साइबर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त दुर्गापुर सेल के जीएम को शेयर ट्रेडिंग में दोगुना लाभ का झांसा देकर साइबर ठग ने 49 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेंज साइबर थाना पुलिस ने बताया कि नेहरु निवासी – दुर्गापुर सेल से सेवानिवृत्त जीएम ने शिकायत दर्ज कराई। उनके फेसबुक आईडी में शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने एक विज्ञपन आया। उस विज्ञापन को क्लीकर कर डिटेल देखा। चैट के दौरान एक व्यक्ति ने वाट्सएप पर चर्चा की। चेटिंग कर जीएम को शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर दोगुना लाभ का झांसा दिया। जीएम भी उसके झांसे में आ गए। ठग ने एक एप्लीकेशन को डाउनलोड कराया। फिर निवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जीएम ने पहले 1.5 लाख रुपए निवेश किया। इसके बाद लगातार ठग द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने लगे। डेढ़ महीने में किस्तों में 49 लाख रुपए का निवेश कर डाले। इसके बाद ठग ने पूरा एप्लीकेशन को डिलिट कर गायब हो गया। तब जीएम को समझा आया कि वे साइबर ठगी के शिकार हो गए। मामले में शिकायत सुपेला थाना में की। मामला 49 लाख रुपए होने से रेंज साइबर थाना को ट्रांसफर कर दिया गया। रेज थाना में मामले में अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news