भिलाई : न्यूज़ 36 : जनगणना कार्य में ड्यूटी करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जनगणना ड्यूटी में कार्यरत सभी कार्मिक अब 10 नवंबर 2026 तक अपना प्रतिपूरक अवकाश (Compensatory Leave) ले सकेंगे।
जारी सूचना के अनुसार कर्मचारियों ने रविवार 3, 10, 17, 24 और 31 मई तथा 7 जून को जनगणना कार्य में सेवाएं दी थीं। इन अवकाश दिवसों में किए गए कार्य के बदले उन्हें प्रतिपूरक अवकाश का लाभ दिया जाएगा।
संबंधित कर्मचारियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा 10 नवंबर 2026 तक अपना प्रतिपूरक अवकाश लेना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं अपने संबंधित विभाग के माध्यम से पूरी की जा सकती हैं।
