Monday, April 27, 2026

महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में रुकी प्राध्यापकों की भर्ती

35 पदों में होनी है सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति

रायपुर: महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा(पाटन) पाटन में 35 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भर्ती प्रक्रिया रोकने और तीन सदस्यीय समिति गठित कर 7 दिन में जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामले में कुलपति ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा है कि किसी कार्यकर्ता के चयन के लिए नियम नहीं बना सकते हैं। वही मंत्री कह रहे हैं जिसने भी गड़बड़ी की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि कांग्रेस सरकार में यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। शिकायत के अनुसार भर्ती में नियम विरुद्ध प्रक्रिया की जा रही थी। भर्ती के लिए गठित प्रबंध मंडल में भी अनियमिता की शिकायत छात्रों ने कृषि मंत्री से की थी। प्रबंध मंडल में नामांकित व्यक्तियों और विशेषज्ञ विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुरूप नहीं थे। मंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दी है।

डॉ आरएस कुरील :- कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय

“विश्वविद्यालय में नियमों का पालन करते हुए ही नियुक्तियां की गई है। किसी कार्यकर्ता के चयन करने के लिए तो नियम नहीं बना सकते हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में दावा आपत्ति मंगाई गई थी, जो भी आपत्ति आई थी उनका निराकरण भी किया गया है।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news