भिलाई : न्यूज़ 36 : विगत दिनों 31 जुलाई से 2 अगस्त वर्ष 2026 को कारा- कु- जु- बो- काई- कॉन कराते डो मार्शल आर्टस एंड योग एसोसिएशन जिला दुर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने रायपुर के आंजनेय यूनिवर्सिटी नारदा विधानसभा रोड में आयोजित राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले को गौरवान्वित किया इस प्रतियोगिता में राज्य भर के अन्य जिलों से कुल मिलाकर 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें दुर्ग जिला से 51 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के छात्र-छात्राओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में रायपुर के सांसद बृज मोहन अग्रवाल , थाई बॉक्सिंग के राज्य स्तरीय अध्यक्ष दीपक प्रसाद व सचिव राजेश कुमार उपस्थित थे । संस्था के डायरेक्टर सेंसाई गिरिराव , दुर्ग जिला थाई बॉक्सिंग के अध्यक्ष चिन्ना केशविलू, थाई बॉक्सिंग के जिला सचिव जेपी राजू, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ता, राम कुमार पांडे, गांधी सोनी, भरत लाल साहू, श्रवण साहू , सुभाष सोनी कु. काजल बेहरा, अमरकांत तिवारी, अनुज दहाते ,दीपेश आहूजा, विपिन देहाते, आदि सभी सीनियर एवं जूनियर छात्र-छात्राएं एवं प्रशिक्षक गण ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस प्रतियोगिता में कुल 16 स्वर्ण पदक, कुल 13 रजत पदक, एवं कुल 18 कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं-: कुमारी चांदनी साहू, कुमारी अनुष्का राय, कुमारी अविका ठाकुर, कुमारी इशिका साहू, विहान यादव, कुमारी जानवी चौहान, कुमारी निशिता भगत, कुमारी महक फातिमा, कुमारी समीक्षा साहू, कुमारी मौनप्रीत कौर लहरी, तरनवीर सिंह ढींगरा, लक्ष्य गुप्ता, एल. सूजल, जी. श्रेयस, निहार रंजन त्रिपाठी, कुमारी एस. सरयू । रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी क्रमश:- कुमारी वीणा देवांगन , अनीश देवांगन, वीर नारायण साहू, आराध्या ताम्रकार, दिव्यांश साहू, कु.पूर्वी सिंह, रवि देशमुख, आदित्य शर्मा, कुमारी देव, गुप्ता, हसनैन मोहम्मद, अक्षत चंद्र, हिमांश छिब्बर, अफजल अली, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी-: विवेक पांडे, कुमारी कोमल देवांगन,कु.जीवीशा ठाकुर, कुमारी छवि बोरकर, कुमारी काव्य नायक, दिव्यांश दिल्लीवार, पी .उत्कर्ष, कुमारी आरुषि साहू, कुमारी मेघा साव, कुमारी वान्या अग्रवाल, कुमारी ऋषिका पाल, कुमारी अनुष्का प्रसाद, कुमारी देवासी गुप्ता, कुमारी अदिति सिंह, कुमारी आर.स्नेहा, एस, अरहान अली, योगेश साहू, वाय.अधरित मूर्ति थे।
