भिलाई : न्यूज़ 36 : दिल्ली पब्लिक स्कूल, भिलाई में रंजीत कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे इससे पहले आदर्श विद्या मंदिर, चास बोकारो में प्राचार्य रह चुके हैं और शिक्षा क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार रंजीत कुमार ने अपने शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत प्रगति पर लगातार काम किया है।
उन्होंने सेंट माइकल्स स्कूल, रांची तथा जेपी ग्रुप स्कूल, दनकौर ग्रेटर नोएडा में भी प्राचार्य के रूप में सेवाएं दी हैं। डीपीएस भिलाई, दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी की पहली और सबसे बड़ी फ्लैगशिप संस्था मानी जाती है, जिसकी स्थापना स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से हुई थी।
