भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय भूमि पर पट्टा वितरण के लिए किए गए सर्वे की अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। सूची जोन-01 एवं 02 कार्यालयों, तहसील कार्यालय और संबंधित वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की गई है।
नागरिक 10 नवंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। जानकारी के लिए जोन-01 के शशांक शेखर सिंह (8823844832) एवं जोन-02 के अर्पित द्विवेदी (8770695326) से संपर्क किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों के निराकरण और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी होगी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
