Saturday, March 21, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर में राम रसोई कल 14 अक्टूबर से

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में राम रसोई सेवा 14 अक्टूबर से शुरु होगी। प्रति दिन 20 प्रति थाली में शुद्ध भोजन कराया जाएगा। हथखोज हनुमान मंदिर प्रांगण में दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक चालू होने जी रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा के विधायक पर डोमन लाल कोर्सेवाडा मुख्य अतिथि व ट्रांसपोर्ट यूनियन के संरक्षक इंद्रजीत सिंग छोटू, राम रसोई के संस्थापक चतुर्भुज राठी तथा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव अजय भसीन, भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा विशेष आतिथि तथा छग ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, चैंबर भिलाई ट्रांसपोर्ट विंग के अध्यक्ष पंकज सेठी, महासचिव हरेंद्र यादव आदि के सहयोग से आयोजन हो रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news