Monday, May 25, 2026

रेलवे नौकरी रिश्वतकांड में अन्तर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डर व रेफरी राजशेखर राव निलंबित

CBI ने एक सप्ताह पूर्व दुर्ग से किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए राजशेखर राव को सभी पदों और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी सभी खेल गतिविधियों से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने बी. राजशेखर राव को जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक भिलाई में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम ने की। इस दौरान इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश कुमार और महासचिव चेतन एम. पठारे के निर्देशों का पालन करते हुएकार्रवाई का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह को महासचिव पद के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य रमेश हिरवानी, सुमित विश्वास, मोहम्मद सलीम, नाहिद खान, कोषाध्यक्ष तुलसी प्रसाद सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं बिलासपुर से सुभाष कुमार वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम ने बताया कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों की विस्तृत जानकारी जल्द ही इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन को भेजी जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news