Sunday, March 22, 2026

गनियारी में हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या का 19 महीने बाद पर्दाफाश

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना पुलगांव पुलिस ने ग्राम गनियारी में हुई दादी-पोती की दोहरी हत्या का 19 महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। यह सनसनीखेज वारदात 06 मार्च 2024 को हुई थी, जिसमें 60 वर्षीय महिला और उसकी नाबालिग पोती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर 62 संदेहियों से पूछताछ की और अहमदाबाद व रायपुर में ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराए।पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23) एवं उसके सहयोगी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30) को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है। जांच में सामने आया कि चुमेन्द्र के मृतिका (बालिका) से अवैध संबंध थे और 19 फरवरी 2024 को हुई सगाई की बात उजागर होने के भय से उसने वारदात की साजिश रची। घटना की रात आरोपी ने मृतिका को बहाने से घर से बाहर बुलाया और टंगीया व चाकू से उस पर हमला किया। चीख सुनकर उठी दादी को भी गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया।वारदात को चुमेन्द्र ने अपने शराब तस्करी करने वाले साथियों की मदद से अंजाम दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आबकारी व मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन (CG 06 E 6666) जब्त किए गए हैं। मामला अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 302, 450, 201, 120(बी) आईपीसी के तहत दर्ज है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश जारी रखे हुए है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news