Monday, May 25, 2026

शादी का झांसा देकर केस वापस लेने का दबाव, युवती से मारपीट का आरोप

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर 6 भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर केस वापस लेने का दबाव बनाने, मारपीट करने और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ
अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया भिलाई की एक युवती निजी नौकरी करती है। उसने शिकायत में बताया कि उसकी पुरानी पहचान हर्ष शर्मा से थी, जिसके खिलाफ उसने पहले से एक मामला दर्ज कराया हुआ है। इसी दौरान आरोपी ने स्नैपचैट पर मैसेज कर शादी करने की बात कहते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोपी ने कहा कि यदि केस वापस ले लिया जाएगा तो उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 26 अप्रैल 2026 को उसे सूर्या मॉल स्थित KFC में चर्चा के लिए बुलाया। वहां दोनों के बीच केस वापस लेने और शादी को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान युवती ने आरोपी की जानकारी के बिना बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद 3 मई 2026 को आरोपी ने युवती को नेहरू नगर पार्क मिलने बुलाया। शिकायत में कहा गया है कि दोनों एक-दूसरे का मोबाइल देख रहे थे, तभी आरोपी ने KFC में बनाया गया वीडियो देख लिया और नाराज हो गया। बाद में दोनों सेक्टर मंदिर पहुंचे, जहां आरोपी ने कथित रूप से युवती का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करना शुरु कर दिया।

युवती ने आरोप लगाया कि वीडियो बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारा, बाल खींचे और दोनों हाथ की कलाई पकड़कर मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे सेक्टर-9 चौक के पास छोड़कर चला गया।

प्रार्थीया ने यह भी आरोप लगाया कि जान-पहचान के दौरान आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में करीब 31 हजार रुपये लिए थे, जिन्हें वापस करने का वादा कि गया था लेकिन अब तक रकम वापस नहीं की गई।
भिलाई नगर पुलिस ने प्रार्थीया की शिकायत पर अपराध क्रमांक 0270/26 के तहत आरोपी हर्ष शर्मा के खिलाफ धारा 115 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।B

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news