भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और प्रदेश संगठन के प्रमुख किरण सिंह देव की सहमति से भिलाई के प्रदीप सोनी को पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। उनको सदस्य बनाए जाने पर मोहन सोनी, दलबीर सिंह, जयप्रकाश आर्य, चंद्र प्रकाश सोनी, चिन्ना राव, अशोक मिश्रा, अल्ताफ कुरेशी, हुकुमचंद गहलोत ने हर्ष व्यक्त किया है।
