भिलाई : न्यूज़ 36 : हुडको क्षेत्र में बिजली वितरण की लचर व्यवस्था को लेकर एमआईसी प्रभारी सीजू एंथोनो के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी 32 बंगला स्थित कार्यपालन अभियंता एनके राठी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
हुडको वासियों ने बताया कि थोड़ी सी हवा चली नहीं की बिजली चली जाती है फिर घंटो बाद आती है। मानसून और गरमी के पूर्व संधारण के बाद भी घंटों बिजली गुल रहती है। पेट्रोल पम्प फिडर स्थित एमआईजी 2/1 से 36 के बीच और रेल्वे लाइन फीडर स्थित एमआईजी 1/904 से 924 व एमआईजी 2/200 से 214 के बीच नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई।
कार्यपालन अभियंता को यह भी बताया गया कि स्ट्रीट लाइट शार्ट होने की स्थिति में बहुत बड़ा क्षेत्र अंधकार में डूबा रहता है। चार-चार दिन तक संधारण नहीं हो पाता है। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य निगम. का है लेकिन लाइन का संधारण बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि लोगों की मांग पर रिसाली जोन को दो भागों में बांट दिया गया है। अब अलग से एक सहायक अभियंता कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। इसके अलावा चार से पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीजू एंथोनी, जावेद खान, आरबी के राव, अरूण अग्रवाल, दीपांकर दास, श्यामल रॉय, बीएल मालवीय आदि उपस्थित थे।
