Saturday, May 30, 2026

चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : मकान से जेवरात पार करने वाले महिला समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तरसींवा धमतरी निवासी मालती ध्रुव, पति देवीलाल ध्रुव, लालबाग राजनांदगांव हेमलाल मंडावी को गिरफ्तार किया है। घटना की शिकायत आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी दुगा प्रसाद नागपुरे ने पुलिस में की थी। जांच के बाद पुलिस ने तीनो को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। मकान से सोना चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। जब्त जेवरातों की कीमत 12 लाख 22 हजार रुपए आंकी गई है। सामान को चोरी कर आरोपियों ने मुथुट फायनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था। महिला पीड़ित के यहां काम करती थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news