Monday, September 28, 2026

लोहा पार करने वाले युवकों को नेवई पुलिस ने पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : मकान के बाहर रखे लोहे के सामान को पार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। नेवई पुलिस ने बताया कि उत्कल नगर स्टेशन मरोदा नेवई निवासी’ उदय ताण्डी ने शिकायत किया। जिसमें अपने मकान के बाहर दीवार से लगाकर लोहे का दरवाजा, 3 लोहे का एंगल, 2 लोहे का वेंटीलेटर रखा था। 23 मई को अज्ञात ने पार कर दिया। उक्त सामान 7 हजार रुपए का था। पुलिस ने जांच के बाद तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी संगम चौक स्टेशन मरोदा निवासी लक्की जैन उर्फ सुरेश जैन और डी ब्लॉक दक्षिण गंगोत्री सुपेला लव कुमार साहू को पकड़ा गया। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। उनके पास से पुलिस ने लोहे का सामान बरामद किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news