भिलाई : हत्या के प्रयास के मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी पोने सिंह उम्र (38)वर्ष निवासी शंकरपारा सुपेला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण के मुताबिक 26 अक्टूबर 2019 को प्रार्थी विनय यादव उर्फ नेपाली अपने साथी के साथ शीतला तालाब के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए रुपये ‘ की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज एवं जान से
मारने की धमकी देते हुए एक आरोपी ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर पीठ, कमर एवं दाहिने सीने में गंभीर चोट पहुंचाई थी। मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था वहीं एक अन्य आरोपी पोने सिंह फरार हो गया था। पुलिस ने उक्त आरोपी को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
