Thursday, July 16, 2026

दुर्ग में रात 12:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा

पद्मनाभपुर पुलिस ने वाहन सहित उपकरण किया जब्त

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन और उपकरण जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 12:30 बजे रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन, दुर्ग क्षेत्र में एक आयशर वाहन (CG 07 CZ 5690) में तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैलने के साथ सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी।

मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस ने वाहन को रोककर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन और डीजे उपकरण जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, जब्त डीजे के मालिक की पहचान वसीम (38 वर्ष), निवासी जलेबी चौक, भिलाई के रुप में हुई है।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित समय और मानकों का पालन करने तथा सार्वजनिक शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news