Thursday, July 16, 2026

दुर्ग- भिलाई में आज से शुरू होगी पिंक पेट्रोलिंग

भिलाई : न्यूज़ 36 : महिलाओं, छात्राओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए दुर्ग पुलिस गुरुवार से पिंक पेट्रोलिंग सेवा शुरू करने जा रही है। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से होगा, जहां वरिष्ठ पुलिस – अधीक्षक (एसएसपी) विशेष पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दुर्ग पुलिस के अनुसार पिंक पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों, विशेषकर छेड़छाड़, उत्पीड़न और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके साथ ही डायल-112 और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पिंक पेट्रोलिंग टीम स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के खुलने और छुट्टी के समय नियमित गश्त करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news