Thursday, July 30, 2026

भुईंया और ई-कोर्ट पोर्टल के लंबित प्रकरण 30 दिन में निपटाएं, सुस्त पटवारियों को नोटिस जारी करें : कलेक्टर

दुर्ग : न्यूज 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भईंया एवं ई-कोर्ट पोर्टल पर लंबित मामलों का आगामी 30 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे से आम नागरिकों को समय पर राहत मिलेगी और शासन की सेवाओं में पारदर्शिता आएगी।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पट्टाधृति सर्वे कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पटवारियों ने अब तक सर्वे कार्य शुरु नहीं किया है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए तथा कार्य में तेजी लाई जाए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की समीक्षा करने तथा सभी राजस्व कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरुप कार्य करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news