Saturday, July 27, 2024

संयुक्त ठेका कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में बोरिया गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

भिलाई : न्यूज़ 36 : 9 फरवरी, 06 फरवरी को प्रातः 08.00बजे से 09.00 बजे तक संयुक्त ठेका कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में बोरिया गेट पर एक घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भिलाई श्रमिक सभा एच. एम. एस. भिलाई मजदूर सभा एटक स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन ऐक्टू शामिल हुए ठेका श्रमिकों की मुख्य मांगे एस 1 ग्रेड का वेतन मान दिया जाय नाइट शिफ्ट करने वाले श्रमिको को नाइट शिफ्ट अलाउंस दिया जाय।ठेका श्रमिकों को संयंत्र के सभी गेटो से प्रवेश की अनुमति दी जाए सभी ठेका मजदूरों को कार्य की गारंटी दी जाय ठेका कंपनी भले बदले पर ठेका कर्मचारी वही होने चाहिए समय समय पर प्रमोशन व इंक्रीमेंट दी जाय सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय प्रदान की जाय व अन्य कई मांगों को लेकर की गई प्रबंधन को चेताया गया कि यदि मजदूरों की उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई तो वे अन्य कदम उठाने बाध्य होंगे। भिलाई श्रमिक सभा की ओर से  एच एस मिश्रा,देवेंद्र कुमार सिंह, प्रेम सिंह चंदेल, जी जोगेंद्र राव, राजेश शर्मा, जे के गहीने, एच एन भारती, अशोक पंडा, वी के पांडे, चिन्न्यया, वी के पटेल, सीताराम, गुलाब सोनी, सरफु खान , डिकेंद्र यादव, एन के सिंह,  मुकेश कुमार,  त्रिलोक मिश्रा, रमेश पांडे, शत्रुघ्न,  लालदेव, गुरमीत सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, राम अयोध्या जी दीनानाथ चौधरी योगेश के साथ अन्य सैकड़ों साथी उपस्थित थे

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news