जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी
भिलाई : न्यूज़ 36 : भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अभियान के तहत निर्धारित सात कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को सौंपी।
पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ट्रुक्र) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में भाजपा का पक्ष तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रियाओं के प्रति विश्वास मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान SIR, घुसपैठ, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और विपक्ष के कथित दोहरे मापदंडों पर जनसंवाद किया जाएगा। आपातकाल के दौरान प्रेस पर प्रतिबंध एवं सेंसरशिप जैसे ऐतिहासिक विषयों के साथ महिला अधिकारों, सामाजिक सद्भाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी चर्चा होगी।
अभियान में रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वर्मा, त्रिलोचन सिंह, पूनम शुक्ला, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलु, कन्हैया सोनी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, प्रेमलाल साहू, योगेन्द्र सिंह, सचिन ताम्रकार, प्रेम चंद देवांगन, मदन सेन, हेमंत देवांगन, जोगेश्वर पुत्र, रवि कश्यप, जाकिर हुसैन, रिंकू साहू, ज्ञान दास मानिकपुरी, निशु पांडेय, मिथिला खिचरिया, सागरिका पाडी और अमित पाहुजा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया सहयोगी अमित पाहुजा ने दी।
