Monday, April 27, 2026

पैसेंजर ट्रेन के यात्री परेशान,मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल

भिलाई : जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाला इंजन पटरी से डिरेल हो गया। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है।दरअसल  पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा। हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच  हो रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news