Monday, April 27, 2026

पण्डित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान- राम मंदिर प्रतिष्ठा एक व्यक्ति का नही सम्पूर्ण देश वासियों का कार्यक्रम

निमंत्रण मिलने पर नही जाने वालों को लेकर पण्डित प्रदीप मिश्रा ने कहा
न्यूज़ 36 : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम में कुछ राजनीतिक दलों को आमंत्रित करने के बाद भी उनके न जाने पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यकम सम्पूर्ण देश का है, जैसे परिवार में कोई कार्यक्रम होता है तो सभी परिवार के लोग उस कार्यक्रम में शामिल होते है, उसी प्रकार राम मंदिर प्रतिष्ठा के कार्यकम में भी सभी को शामिल होना चाहिए। ये किसी एक व्यक्ति का कार्यकम नही है, सम्पूर्ण देश वासियों का कार्यक्रम है। इसमें सभी को शामिल होना चाहिए। पंडित प्रदीप मिश्रा को भी राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यकम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और वे 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम में शामिल होने अयोध्या जायेगे। इस अवसर पर कुबेश्वर धाम भी 51 हजार दीपको की रोशनी में जगमगायेगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी सनातनियो से अपील की है कि 22 जनवरी को सभी लोग दीपावली की तरफ अपने घर को दीपो से रोशन करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news