Sunday, May 3, 2026

हथखोज में लुकमान कबाड़ी के बाजू में नया कबाड़ गोदाम, स्थानीय नेता का संरक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई 3 मे हथखोज क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से बंद पड़े कबाड़ी दुकान के पास अब नए कबाड़ गोदाम की तैयारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक युवक जितेंद्र सिंह द्वारा लुकमान कबाड़ी के बाजू में नया कबाड़ कारोबार शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह नया गोदाम भिलाई 3 के इंजीनियरिंग पार्क क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है, जहां कंपनियों से निकलने वाले लोहे और अन्य कबाड़ सामग्री की बड़ी मात्रा में खरीदी-बिक्री की योजना है। इलाके में यह भी चर्चा है कि इस पूरे मामले में किसी स्थानीय नेता का अप्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते यह कारोबार शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस क्षेत्र में कबाड़ कारोबार को लेकर कई बार विवाद और शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में नए गोदाम के खुलने से अवैध गतिविधियों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस के लिए भी यह मामला सिरदर्द बन सकता है, क्योंकि कबाड़ के नाम पर चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री की शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में बढ़ती चर्चाओं और संभावित अवैध गतिविधियों को देखते हुए अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

अगर यह गोदाम शुरू होता है, तो आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या यह कारोबार नियमों के तहत संचालित होता है या फिर एक बार फिर अवैध कबाड़ नेटवर्क सक्रिय हो जाता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news