भिलाई : न्यूज़ 36 : गौ विज्ञान परीक्षा 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर से नीलू सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन तीन चरणों में किया गया जिसमें प्रथम चरण महाविद्यालय स्तर पर द्वितीय चरण जिला स्तर पर तथा तृतीय चरण राज्य स्तर पर आयोजित था। महाविद्यालय स्तर पर परीक्षा का आयोजन करने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती अलका मेश्राम के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था जिसमें संयोजक डॉ मेरिली राय तथा सदस्य डॉ रमा बनर्जी तथा डॉ संतोष कुमार अग्रवाल थे। महाविद्यालय स्तर पर 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें अंशु पंडित (प्रथम स्थान) तथा नीलू सिंह (द्वितीय स्थान)का जिला स्तर के लिए चयन हुआ।
जिला स्तर (द्वितीय चरण ) के आयोजन समिति के विजय अग्रवाल ( संयोजक), संजय ठाकुर (जिला संयोजक) तथा गौ सेवा प्रतिनिधि डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ला (बी आई टी दुर्ग) गौ सेवा परीक्षा जिला प्रभारी थे, जिनके मार्गदर्शन में शासकीय वी वाय टी स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित हुई। जिला स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर (तृतीय चरण) के लिए हुआ। जिला स्तर पर नीलू सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया ।
राज्य स्तर पर गौ विज्ञान परीक्षा 2025 का तृतीय चरण आयोजित किया गया जिसका पुरस्कार वितरण 20 जुलाई 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में किया गया। अंतिम चरण में महाविद्यालय की छात्रा नीलू सिंह जो कि महाविद्यालय की एम ए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसको गौ विज्ञान परीक्षा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने उपलब्धि के लिए नीलू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा, संयोजक डॉ मेरिली राय ,महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक ,सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी ,ग्रंथपाल तथा कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की।
वैशाली नगर महाविद्यालय की छात्रा नीलू सिंह ने गौ विज्ञान परीक्षा में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
आप की राय
[yop_poll id="1"]
