Saturday, September 26, 2026

से.6 भिलाई मे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया सांसद विजय बघेल ने

भिलाई : न्यूज 36 : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ने फीता काटकर 17 सितंबर को शाॅप नम्बर 130 ,सी मार्केट सेक्टर 06 भिलाई में उद्घाटन किया। जिसके संचालक अशोक जैन ने बताया कि आज देश भर में अनेकों जगहो पर प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ हुआ।

देश के हर नागरिक को स्वस्थ लाभ मिलता रहें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सन् 2027 तक देश भर में और 25 हजार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र खोलने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत सेक्टर 6 सी मार्केट मे भी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि का शुभारम्भ किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत दो हजार सैंतालीस दवाओं और तीन सौ से ज्यादा सर्जिकल और चिकित्सा उपयोग सामाग्रियों का सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए प्रायस किया जा रहा है। विशेष रूप से शुगर ,ब्ल्ड प्रेशर, और हृदय रोग, जैसी पुरानी बिमारियों के प्रावधान में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। सस्ती और गूणवत्ता पूर्ण जेनेरिक दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% प्रतिशत तक कम दाम पर मिलेगी। ये खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए विशेष रूप से फायदेमंद सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम मे अशोक जैन, कामिनी जैन,केसर जैनअश्विन जैन कस्तुरी जैन ,पारस जैन ,विरेन्द्र साहु ,योगेन्द्र सिंह ,प्रकाश सांवत, कमलेश दुबे ,नितेश मिश्रा, रजनीकांत पाण्डेय ,दिनेश जायसवाल ,महेंद्र प्रताप सिंह (बबलू ),राकेश सिंह,नरेश यादव ,संजू सुदर्शन ,संजय सिंह,संतोष जायसवाल ,अरुण उपाध्याय ,शारदा गुप्ता ,निशु पाण्डेय नीलमणि मंडरिया,सहित व्यापारी गण अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news