Wednesday, April 29, 2026

डेढ़ किलो गांजे की तस्करी करते हुए मां-बेटा को किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.442 किलोग्राम गांजा और 800 रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली कि बजरंगपारा स्टेशन मरोदा (नेवई क्षेत्र) में एक महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी महिला फूलेश्वरी सोनवानी उर्फ जकड़ी (44 वर्ष, निवासी बजरंगपारा) और उसके नाबालिग बेटे को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और बिक्री की रकम जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news