Monday, September 28, 2026

मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज 36 : अंग्रेजी शराब दुकान के पास प्रार्थी की जेब से मोबाइल को झपट्टा मार कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी निखिल कुमार पाठक निवासी सड़क 14 जोन 1 सोनिया गांधी नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शराब खरीदने के लिए शराब भट्टी गया हुआ था। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी जेब से 8000 रुपए कीमत का मोबाइल झपट्टा मारकर ले लिया गया और आरोपी वहां से भाग निकला था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक संदिग्ध से पूछताछ की। आरोपी आर अरुण पिता आर जोसेफ निवासी देना बैंक के पीछे खुर्सीपार थाना छावनी ने मोबाइल की चोरी करना स्वीकारा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news