जीएसटी रिफार्म पर व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें दी बधाई
दुकानदारों को गुलाब भेंट कर बांटे स्वदेशी स्लोगन वाले पोस्टर
भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रीकेश सेन ने सुपेला मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी रिफार्म की बधाई दी। विधायक रिकेश सेन के साथ महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी उपस्थित थे।
विधायक सेन ने सुपेला मार्केट के सराफा लाईन, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में व्यवसायियों के प्रतिष्ठान पहुंच कर उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। रिकेश सेन ने GST रिफार्म के बाद आए बदलाव के संबंध में व्यापारियों से चर्चा भी की।
व्यापारियों ने बताया कि इस बार जीएसटी रिफार्म के बाद से ही दीपावली की खरीददारी होने लगी है। त्यौहार से पूर्व GST रिफार्म का मोदी सरकार का फैसला व्यवसायी और उपभोक्ता दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रिकेश सेन का व्यापारियों ने अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा बांटे जा रहे स्वदेशी स्लोगन पोस्टर और स्टिकर दुकानों में लगाये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय सुपेला पहुंची महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौहान ने विधायक रिकेश सेन के साथ पैदल मार्केट भ्रमण के बाद आकाशगंगा दुर्गोत्सव की महाआरती में शामिल हो महाभोग भी ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा वैशाली नगर, सुपेला और कैंप मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
