Thursday, March 19, 2026

विधायक ललित ने नगपुरा स्कूल की 44 छात्राओं को दी निशुल्क साइकिल

दूर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नगपुरा की छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत 44 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं से बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने साइकिल की घंटी बजाकर विधायक का अभिवादन किया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर साइकिल प्राप्त करने वाली लक्ष्मी ठाकुर, डिंपल मंडावी, कोमल निषाद, कीर्ति निषाद, खुशी देवांगन ने कहा कि उन्हें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन साइकिल मिलने से अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा। बहुत कम समय में ही स्कूल और स्कूल से घर पहुंच जाएंगे। विधायक ललित ने बताया छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत  विधायक ने छात्राओं से बात कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाली उन सभी छात्राओं को निशुल्क निशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है, जो अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग की हैं। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले छात्राओं को भी इस योजना के तहत निशुल्क साइकिल प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य है कि बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए समीपस्थ हाईस्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दुर्ग कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू (ओमेश्वर) यादव, सरपंच सरोज रिगरी, उपसरपंच नरेन्द्र निषाद, सुखदेव देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष ओमकार देवांगन, निषाद, गावेंद्र देवांगन, प्राचार्य बीके यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news