Sunday, July 26, 2026

27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

रायपुर : न्यूज 36 : कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक कौशल यादव के 27वें शहादत दिवस पर उनकी धातु मूर्ति का रायपुर के काली माता मन्दिर आकाशवाणी के समीप सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अनावरण किया। इस दौरान विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षदों, पूर्व सैनिकों की रही उपस्थिति। अग्रवाल ने कहा कि अमर शहीद नायक कौशल यादव मूर्ति स्थल के समीप शहीद गैलरी की स्थापना शीघ्र की जानी चाहिए। सभापति राठौड़ ने कहा कि अमर शहीद नायक कौशल यादव के मूर्ति स्थल से सड़क तक रेलिंग लगाकर घेरा बनाने एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था करवाने जोन 4 जोन कमिश्नर शीघ्र कार्रवाई करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news