Friday, May 29, 2026

निस्वार्थ सेवा भाव समिति के स्थापना दिवस पर दिया जीव सेवा का संदेश, बांटे सकोरे

भिलाई : न्यूज़ 36 : निस्वार्थ सेवा भाव समिति के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समिति द्वारा बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, करुणा एवं सेवा भाव का संदेश देते हुए आमजन को निःशुल्क सकोरा (मिट्टी के पात्र) वितरित किए गए।
भीषण गर्मी में जब इंसान तो अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन आसमान में उड़ने वाली नन्हीं चिड़िया रानी और बेजुबान पशु पानी की एक बूंद के लिए तड़प जाते हैं। इसी संवेदना को समझते हुए समिति ने लोगों से भावुक अपील की कि अपने घरों, छतों, आंगन एवं आसपास दाना और पानी अवश्य रखें।
समिति का मानना है कि इंसानियत केवल लोगों की सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस बेजुबान जीव की रक्षा और देखभाल में भी है, जो अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। अगर आपके घर की छत पर रखा एक छोटा सा सकोरा किसी प्यासे पक्षी की जान बचा दे, तो उससे बड़ा पुण्य और मानवता का कार्य कोई नहीं।
निस्वार्थ सेवा भाव समिति ने समाज से आह्वान किया है। कि इस गर्मी में सब मिलकर बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना और पानी रखकर मानवता का सच्चा परिचय दें। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, संरक्षक जे.डी. खांन, विनीत,जी. माधव रांव, राहुल खांन, सत्येंद्र पांडे, देव कुमार, वेद कुमार और कार्तिक राम आदि उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news