Friday, November 6, 2026

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की जगदम्बा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग

पांच दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सुबह से लगी थी आग, पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची, आग लगने का कारण अज्ञात

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदम्बा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह भीषण आगजनी की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, जगदम्बा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार की सुबह से ही आग लगी हुई थी। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब 9:30 बजे मिली। इसके बाद तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर टीम की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरु किया।

औद्योगिक क्षेत्र में आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास किया। करीब ढाई घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल जगदम्बा इंडस्ट्रीज में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news